Palamu News: एमआरएमसीएच व अन्य अस्पतालों में बढ़ रहे वायरल फीवर के मरीज
पलामू, अगस्त 12 -- Palamu News: मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। मौसम में लगातार बदलाव और प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के बीच पलामू में वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एमआरएमसीएच) के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में बुखार, बदन दर्द, कमजोरी, सिरदर्द और सर्दी-खांसी की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सामान्य दिनों की तुलना में अस्पताल में मरीजों की संख्या 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। चिकित्सकों ने अगस्त महीने में वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या में और वृद्धि की आशंका जताई है। जिले के अनुमंडलीय अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केद्रों के अलावा जेनरल फिजिशियन के निजी क्लिनिक में भी मरीजों की बड़ी भीड़ लग रही है। एमआरएमसीएच में मरीज गीता देवी ने बताया कि सुस्ती, कमजोरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.