पलामू, जुलाई 22 -- Palamu News: मेदिनीनगर। आयुष्मान भारत योजना के तहत मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष पहल शुरू की गई। अधीक्षक डॉ अजय कुमार ने 5 आयुष्मान मित्रों को विभिन्न विभाग में नियुक्त किया है। कार्यालय आदेश के अनुसार शिवानी कुमारी को प्रसूति एवं स्त्री रोग, मुकेश कुमार को एसएनसीयू, हरे ओम कुमार को ऑर्थो एवं सर्जरी, रंजन सिंह को ईएनटी, स्किन एवं डेंटल तथा लक्ष्मण श्रीवास्तव को इमरजेंसी एवं पीआईसीयू विभाग की जिम्मेदारी दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि विभागवार मरीजों को आयुष्मान का लाभ के लिए इधर उधर न भटकना पड़े। यह भी पढ़ें- आयुष्मान योजना बनी गरीबों की संजीवनी, मेडिकल कॉलेज में एक साल में 124 मुफ्त सर्जरी इसलिए आयुष्मान मित्र मौजूद रहेंगे। अधीक्षक ने न...