पलामू, सितम्बर 22 -- Palamu News: एमआरएमसीएच में 13 दिन में जारी हुए 233 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र, जांच जारी मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने का मामला अब और बड़ा होता जा रहा है। अस्पताल में एक अगस्त से 13 अगस्त तक जारी जन्म प्रमाणपत्रों की जांच में ही 233 सर्टिफिकेट फर्जी पाए गए हैं। इससे पहले अस्पताल में फर्जी तरीके से 33 जन्म प्रमाणपत्र तैयार कर वितरित किए जाने का मामला सामने आया था और सभी 33 प्रमाणपत्रों को रद्द किया गया था। अब महज 13 दिनों में ही 233 फर्जी प्रमाणपत्र मिलने से पूरे मामले की गंभीरता बढ़ गई है.

जांच की प्रक्रिया एमआरएमसीएच के उपाधीक्षक- सह-रजिस्ट्रार डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि एक अगस्त से 13 अगस्त तक निर्गत जन्म प्रमाणपत्रों की जांच की गई, जिसमें 233 प्...