पलामू, अक्टूबर 1 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में आउटडोर मरीजों के इलाज के लिए ओपीडी का समय बदल दिया गया है। शीतकाल को देखते हुए अस्पताल में ओपीडी संचालन का नया समय एक अक्तूबर से लागू कर दिया गया है। इसे लेकर अस्पताल अधीक्षक कार्यालय की ओर से कार्यालय आदेश जारी किया गया है।इसके तहत ओपीडी की पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली में अपराह्न चार बजे से शाम छह बजे तक मरीजों का इलाज किया जाएगा । अधीक्षक की ओर से जारी आदेश के अनुसार स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार की अधिसूचना के अनुपालन में शीतकाल के लिए ओपीडी का नया समय निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: आज से नए समय पर चलेगा एसएनएमएमसीएच का ओपीडी अस्पताल प्रबंधन ने ...