Palamu News: एमआरएमसीएच में ओपीडी की नई समय-सारणी लागू, पहली पाली सुबह 9 बजे से चार घंटे के लिए
पलामू, अक्टूबर 1 -- Palamu News: एमआरएमसीएच में ओपीडी की नई समय-सारणी लागू, पहली पाली सुबह 9 बजे से चार घंटे के लिए मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शुरू हो गए शीतकाल को देखते हुए पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है। नई समय-सारिणी एक अक्तूबर से लागू हो गई है। अस्पताल अधीक्षक कार्यालय की ओर से इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया गया है। इसके अनुसार पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मरीजों का इलाज किया जाएगा। जबकि दूसरी पाली में अपराह्न 4 बजे से शाम 6 बजे तक ओपीडी चलेगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की अधिसूचना के अनुपालन में शीतकाल के लिए ओपीडी का यह नया समय निर्धारित किया गया है。 यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: आयुष विवि मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.