पलामू, अक्टूबर 29 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) परिसर में नवजात शिशु का शव कुत्ते के मुंह में मिलने के मामले में अस्पताल प्रबंधन ने सीनियर रेजिडेंट डॉ. स्मृति सिंह कुशवाहा से स्पष्टीकरण मांगा है। अस्पताल अधीक्षक ने पत्र जारी कर उनसे 24 घंटे के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है। पत्र में उल्लेखित है कि किस परिस्थिति में उन्होंने नियमों के विरुद्ध निजी अस्पताल में प्रैक्टिस कर रही है। अस्पताल प्रबंधन ने निर्धारित समय के भीतर स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया है। अधीक्षक डॉ अजय कुमार ने बताया कि 24 घंटे के अन्दर विभागाध्यक्ष के माध्यम से सीनियर रेजिडेंट डॉ स्मृति सिंह कुशवाहा को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- शर्मसार हुई इंसानियत! मुंह में 8 महीने के नव...