पलामू, अक्टूबर 23 -- Palamu News: एमआरएमसीएच के लिपिक को विरमित करने का अनुरोध मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में कार्यरत लिपिक शाहिद अली को विरमित करने और उनके स्थान पर दूसरे लिपिक की प्रतिनियुक्ति करने का अनुरोध किया गया है। अस्पताल अधीक्षक ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया है कि पूर्व निर्देश के बावजूद शाहिद अली ने अपनी सेवा पुस्तिका अद्यतन कराकर कार्यालय में जमा नहीं की है। इस कारण उनकी सेवा पुस्तिका अद्यतन करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।अधीक्षक ने भविष्य में संभावित प्रशासनिक और तकनीकी कठिनाइयों से बचने के उद्देश्य से शाहिद अली को तत्काल प्रभाव से सिविल सर्जन कार्यालय के लिए विरमित करने की बात कही है। यह भी पढ़ें- Palamu News: तीन साल से एक ही क...