पलामू, जुलाई 21 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में मरीजों को नई चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल शुरू कर दिया गया है। अस्पताल अधीक्षक ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर अपने विभाग में नई चिकित्सीय प्रक्रियाएं शुरू करने के लिए आवश्यक प्रमुख उपकरणों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अधीक्षक डॉ अजय कुमार ने बताया कि अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने और नई चिकित्सा प्रक्रियाएं शुरू करने के उद्देश्य से विभागवार आवश्यक उपकरणों का आकलन किया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक विभागाध्यक्ष को अपने विभाग में जरूरी प्रमुख उपकरणों का नाम, आवश्यक संख्या तथा संभावित लागत निर्धारित प्रारूप में भरकर गूगल फॉर्म के माध्यम से कार्यालय को भेजना है। यह भी पढ़ें- नई मशीन जल्...