Palamu News: एमआरएमसीएच का अल्ट्रासाउंड केंद्र डेढ़ महीने से बंद, मरीज परेशान
पलामू, सितम्बर 24 -- Palamu News: एमआरएमसीएच का अल्ट्रासाउंड केंद्र डेढ़ महीने से बंद, मरीज परेशान मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) परिसर में संचालित निःशुल्क अल्ट्रासाउंड केंद्र पिछले डेढ़ महीने से तकनीकी खराबी के कारण बंद है। इसका सीधा असर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर पड़ रहा है। प्रतिदिन यहां 50 से अधिक मरीज अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचते हैं, जिनमें गर्भवती महिलाओं की संख्या अधिक रहती है। सामान्य दिनों में करीब 30 मरीजों का निःशुल्क अल्ट्रासाउंड होता था। केंद्र बंद रहने के कारण मरीजों को निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां 500 से 1000 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। इस हिसाब से प्रतिदिन मरीजों की जेब पर 15 से 30 हजार रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है。
तकनीकी खराबी के कारण परेशानी अल्ट्रासाउ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.