Palamu News: एनपीयू में मनाया गया वन्य जीव सप्ताह
पलामू, अक्टूबर 2 -- Palamu News: मेदिनीनगर। महात्मा गांधी की जयंती पर नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय और वन प्रमंडल मेदिनीनगर के संयुक्त तत्वावधान में वन्य जीव सप्ताह का शुभारंभ प्रभात फेरी से हुआ। एनपीयू परिसर से निकली प्रभात फेरी में विश्वविद्यालय के पदाधिकारी और एनएसएस स्वयंसेवकों ने वन्य जीव संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। कुलपति प्रो. डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि जंगलों की कमी से जंगली जीव शहरों की ओर आ रहे हैं। उनके प्राकृतिक आवासों का संरक्षण और जंगलों की कटाई रोकना जरूरी है। आईएफएस अधिकारी पी. लव कुमार ने अधिक पौधे लगाने तथा जंगलों को विकसित और सुरक्षित करने की बात कही। छात्र-कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि मानव अस्तित्व जीव-जंतुओं के साथ समन्वय पर निर्भर है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: जागरुकता से ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.