पलामू, अक्टूबर 23 -- Palamu News: हरिहरगंज। एनएच-139 पर हरिहरगंज के दुबटिया मोड़ के समीप गुरुवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन भैंसों की मौत हो गई। हादसे में पिपरा थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव निवासी किसान वकील यादव और शिवपूजन यादव को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वकील यादव ने बताया कि भैंस भटककर एनएच की ओर चली गई थीं। रात में खोजबीन के दौरान तीनों भैंस सड़क पर मृत मिलीं। आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश कुमार यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित किसानों से जानकारी ली और पुलिस प्रशासन से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर वाहन की पहचान करने तथा उसे पकड़ने की मांग की। उन्होंने दोनों किसानों को सरकारी स्तर पर उचित मुआवजा ...