पलामू, नवम्बर 1 -- Palamu News: पंडवा। पलामू जिले के पंडवा-पाटन मुख्य पथ पर ब्लॉक मोड़ और लोहड़ी मोड़ के समीप रविवार रात करीब 7:50 बजे अपाची बाइक से गिरकर चार युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पंडवा पुलिस ने तीन घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेजा। थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि घायलों की पहचान की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, तीन युवक विश्रामपुर के झरहा गांव और एक पाटन थाना क्षेत्र का निवासी है। चारों आपस में रिश्तेदार हैं और एक ही बाइक पर सवार होकर पाटन जा रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि सभी नशे की हालत में थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...