पलामू, अक्टूबर 10 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में ढ़ाई माह पहले शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 651 स्कूलों में एक भी पौधा नहीं लगाया गया है। स्कूलों द्वारा इसमें रूची नहीं लिए जाने का कारण ऐसा हुआ है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी स्कूलों को इस अभियान के तहत स्कूलों में पौधा लगाने का निर्देश दिया था। 10 अक्तूबर को इस अभियान का समापन हो गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि अभी फाइनल रिपोर्ट उनके समक्ष नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जो स्कूल एक एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एक भी पौधा नहीं लगाए होंगें वैसे स्कूलों से कारण पृच्छा की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा सचिव का स्पष्ट निर्देश दिया था कि सभी स्कूलों में एक पेड़ के नाम अभियान के तहत पौधा लगाया जाए। जिले के सरकारी...