Palamu News: एक दिसंबर से नई जगह पर संचालित होगा ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक
पलामू, नवम्बर 4 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक एक दिसंबर 2026 से पांकी रोड स्थित जॉन्सन टाइल्स के पहले वाले भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। वर्तमान भवन में हो रही असुविधाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ओआईसी कर्नल मनोज कुमार शुक्ला (सेवानिवृत्त) ने बुधवार को लाभार्थियों के साथ आयोजित मासिक बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने सभी लाभार्थियों से एक दिसंबर से नए भवन में आने की अपील की। बैठक में उन्होंने बताया कि पॉलीक्लिनिक का निर्धारित समय सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक है। आपातकालीन स्थिति में लाभार्थी बिना रेफरल के किसी भी अस्पताल में इलाज करा सकते हैं। इसके लिए डॉक्टर का आपातकालीन प्रमाण पत्र और संबंधित कागजात जमा करना होगा। चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्ष भूषण शरण पांडेय ने बताया कि नए प्रावधान के तहत ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.