पलामू, अक्टूबर 10 -- Palamu News: एकलव्य विद्यालय की समस्याओं का निदान के लिए उपायुक्त के नेतृत्व में किया गया मंथन मेदिनीनगर, संवाददाता। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शुक्रवार को पलामू समाहरणालय सभागार में मनातू स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की जिला स्तरीय समिति सह ईएमआरएस विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक कर स्कूल के शैक्षणिक भवन, बालक-बालिका छात्रावास, बिजली-पानी, प्रयोगशालाओं की समीक्षा की। बंसीखुर्द गांव से विद्यालय तक सड़क नहीं होने से उत्पन्न हो रही समस्या पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई पर जोर दिया गया।बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक भवन, छात्रावास, प्राचार्य आवास और स्टाफ क्वार्टर की मरम्मत एवं रंग-रोगन के लिए आवश्यक प्राक्...