पलामू, नवम्बर 6 -- Palamu News: छतरपुर। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), शाखा रांची की टीम ने गुरुवार को ऐतिहासिक देवगन धाम का करीब दो घंटे तक निरीक्षण किया। अधीक्षण पुरातत्वविद नीरज कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम ने मंदिर, मूर्तियों और पुरातात्विक अवशेषों का अध्ययन किया। उन्होंने मूर्तियों का कालखंड 11वीं शताब्दी से लेकर बाद का बताया। सोन घाटी पुरातत्व परिषद के अध्यक्ष एवं इतिहासकार डॉ. अंगद किशोर और छतरपुर नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार भी मौजूद थे। ग्रामीण संग्रहालय में विष्णु, गणेश, सदाशिव, असुरमर्दिनी और सूर्य की मूर्तियां संरक्षित हैं। डॉ. अंगद ने बताया कि देवगन मध्यकाल में चेरो और रक्सेल वंश की राजधानी रहा है। पुजारी साकेत बिहारी दास ने अतिथियों को सिंदूर का पौधा भेंटकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...