पलामू, अगस्त 22 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद-रांची के तत्वावधान में आयोजित एएनएम एवं जीएनएम प्रवेश परीक्षा को लेकर पलामू में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेदिनीनगर सिटी के दो परीक्षा केंद्रों पर रविवार को कुल 2250 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी के साथ दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। शहर के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स (केजी स्कूल) और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पलामू जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: एएनएम-जीएनएम प्रवेश प्रतियोगित...