पलामू, नवम्बर 4 -- Palamu News: सतबरवा। मेदिनीनगर विधानसभा क्षेत्र के सतबरवा प्रखंड में बुधवार को एईआरओ विजय कुमार ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर कार्य की समीक्षा की। उन्होंने मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़े लोगों से प्रपत्र-6 भरकर आवेदन करने की अपील की। साथ ही स्थायी रूप से स्थानांतरित, अनुपस्थित, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। बीएलओ सुपरवाइजर राजीव रंजन ने बताया कि सतबरवा के बूथ संख्या 361 से 365, पोंची के 358 और 359, दुलसुलमा पंचायत के चारों बूथों तथा बारी गांव का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बीएलओ और राजनीतिक दलों के बीएलए-2 से भी जानकारी ली गई। मौके पर बीएलओ सुपरवाइजर पुष्पा कुमारी, राजस्व उपनिरीक्षक असीन शर्मा, दीपक कुमार, मो. अदनान अशरफ और विक्रम सिंह सहित अन्य मौजूद थे...