पलामू, अगस्त 12 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज शहर के मेन रोड स्थित दो दुकानों को बुधवार को ऋण की राशि नहीं चुकाने पर झारखंड ग्रामीण बैंक के अधिकारियों ने सील कर दिया। बैंक के शाखा प्रबंधक अमित कुमार और रिकवरी एजेंट मुकेश त्रिपाठी ने पुलिस बल की मौजूदगी में दोनों दुकानों को सील किया। शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक और कमल प्लास्टिक दुकान को ऋण की बकाया राशि का भुगतान नहीं करने के कारण सील किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक पर करीब नौ लाख रुपये और कमल प्लास्टिक पर करीब 18 लाख रुपये का ऋण बकाया है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: ग्रामीण बैंक ऋणियों के खिलाफ कार्रवाई तेज,ऋण वसूली को पुलिस सहयोग से की जा रही छापेमारी उन्होंने कहा कि बैंक की ओर से ऋण चुकाने के लिए निर्धारित समय दिए जाने के ...