Palamu News: ऊंटारी में रेलवे ट्रैक किनारे से गंभीर हालत में मिली किशोरी, पहचान नहीं
पलामू, अगस्त 1 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पूर्व-मध्य रेलवे के गढ़वा रोड-सोननगर रेलखंड पर करकटा व उंटारी रोड रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार की सुबह में चेचरिया गांव के समीप रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों से एक अज्ञात किशोरी गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली है। ग्रामीणों से मिली घटना की सूचना पर पहुंची ऊंटारी थाना की पुलिस ने उसे तत्काल गढ़वा जिले के मझिआंव रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने युवती की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शनिवार की शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। युवती के चेहरे और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट के निशान हैं तथा अत्यधिक रक्तस्राव हुआ है। अचेत रहने के कारण उससे भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस को आशंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.