Palamu News: ऊंटारी में किया गया सघन वाहन चेकिंग
पलामू, अगस्त 31 -- Palamu News: विश्रामपुर। पलामू जिले के एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर रविवार की देर शाम ऊंटारी रोड थाना पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी संतोष गिरी के नेतृत्व में चले अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई दोपहिया वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, हेलमेट समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान कागजात में अनियमितता और यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कई वाहनों को जब्त कर लिया गया। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। ऊंटारी के थाना प्रभारी संतोष गिरी ने बताया कि जब्त वाहनों के संबंध में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: थाना चौक पर चला वाहन चेकिंग अभियान उन्होंने वाहन चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.