Palamu News: ऊंटारी बाजार में हुई मारपीट में दो युवक जख्मी
पलामू, जुलाई 22 -- Palamu News: विश्रामपुर। पलामू जिले के ऊंटारी रोड बाजार में बुधवार को झारखंड ग्रामीण बैंक के समीप कुछ युवकों के बीच हुई तीखी नोकझोंक के बाद जमकर मारपीट हुई जिसमें सेमरी गांव के दो युवक रौशन सिंह व आजाद सिंह जख्मी हो गए है। घायल रौशन सिंह ने थाने में आवेदन देकर डेवडर गांव के दो युवकों पर मारपीट करने की प्राथमिकी कराई है। थाना प्रभारी संतोष गिरी ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.