Palamu News: ऊंटारी थाना परिसर में किया गया रुद्राभिषेक
पलामू, अगस्त 26 -- Palamu News: विश्रामपुर। जिले के ऊंटारी रोड थाना परिसर स्थित मंदिर में मंगलवार को थाना प्रभारी संतोष गिरी के नेतृत्व में विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि, खुशहाली और आपसी सौहार्द की कामना की गई। मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक एवं विधिवत पूजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान से थाना परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया। पुलिसकर्मियों और श्रद्धालुओं ने क्षेत्रवासियों के सुखी, समृद्ध और सुरक्षित जीवन के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। थाना प्रभारी संतोष गिरी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से सकारात्मक ऊर्जा के साथ आपसी भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है। यह भी पढ़ें- Purnia News: जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पांच वर्षों से हो रहा रुद्राभिषेक उन्होंने क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.