Palamu News: उप मुखिया ने कराई सड़क की मरम्मत
पलामू, अक्टूबर 24 -- Palamu News: पंडवा। पलामू जिले की पड़वा पंचायत के उप मुखिया सुरजीत कुमार मेहता उर्फ टिंकू मेहता ने वार्ड संख्या 12 के लोहड़ी गांव में निजी खर्च से जर्जर सड़क की मरम्मत और मिट्टी भराई कराई। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से आने-जाने में परेशानी होती थी। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए उप मुखिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी गिरवाकर सड़क को समतल कराया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए आभार जताया। वार्ड सदस्य विनय शर्मा ने उत्साहवर्द्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.