Palamu News: उपायुक्त ने मेनू के अनुसार छात्राओं को नाश्ता और खाना देने का दिया निर्देश
पलामू, जुलाई 18 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को सदर प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान छात्राओं को परोसी गई दाल अपेक्षाकृत पतली मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने वार्डेन को निर्देश दिया कि छात्राओं को नियमानुसार पौष्टिक, संतुलित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा भोजन की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को कस्तूरबा विद्यालयों सहित अन्य स्कूलों का नियमित निरीक्षण कर शिक्षा, भोजन, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने छात्राओं की शैक्षणिक तैयारी, करियर के प्रति जागरूकता, आवासीय व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता तथा अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.