पलामू, अक्टूबर 10 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में सरकारी विद्यालयों से दूर हो रहे बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने शनिवार को पलामू परवाज-हर बच्चे की उड़ान, शिक्षा के साथ अभियान की शुरुआत की है। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने चैनपुर प्रखंड की खुरा कला पंचायत से अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा। इसके तहत 15 दिन, 30 दिन या उससे अधिक समय से विद्यालय नहीं आने वाले बच्चों को चिह्नित कर उनके स्कूल नहीं जाने के कारणों का पता लगाया जाएगा। संबंधित पदाधिकारी बच्चों और उनके अभिभावकों से सीधे संवाद कर समस्याओं को समझेंगे और आवश्यक सहयोग के माध्यम से उन्हें फिर से विद्यालय से जोड़ने का प्रयास करेंगे। उपायुक्त ने उपायुक्त ने ...