पलामू, अगस्त 1 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय व संदर्भ विथिका का निरीक्षण कर राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन अंतर्गत स्वीकृत 87 लाख रुपये की विकासकार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री शेखावत ने पुस्तकालय भवन के प्रत्येक भाग का बारीकी से अवलोकन किया तथा पुस्तकालयाध्यक्ष मंजीत सिन्हा से पुस्तकालय के संचालन, उपलब्ध संसाधनों, पाठकों की सुविधाओं एवं भविष्य की विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय को राज्य की एक आधुनिक, तकनीक-संपन्न एवं आदर्श मॉडल लाइब्रेरी के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, शोधार्थियों एवं आ...