Palamu News: उद्घाटन से पहले ही खंडहर बना पतरिया स्वास्थ्य उपकेंद्र, सामानों की चोरी
पलामू, नवम्बर 10 -- Palamu News: विश्रामपुर , प्रतिनिधि। नावाबाजार प्रखंड की रबदा पंचायत स्थित पतरिया स्वास्थ्य उपकेंद्र का भवन वर्षों से उद्घाटन के इंतजार में बंद पड़ा है। देखरेख और सुरक्षा के अभाव में भवन की खिड़कियां, दरवाजे, टाइल्स, पंखे, बिजली के उपकरण और अन्य सामानों की चोरी हो गई है। भवन की जर्जर स्थिति को लेकर झारखंड क्रांति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने जिला प्रशासन से जांच कर प्राथमिकी दर्ज कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को शत्रुघ्न कुमार शत्रु और मंच के प्रखंड अध्यक्ष संतोष राम ने ग्रामीणों के साथ स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण किया। शत्रु ने बताया कि वर्ष 2016-17 में करीब 48 लाख रुपये की लागत से भवन का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि निर्माण के बाद से अब तक भवन स्वास्थ्य विभाग को नहीं सौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.