Palamu News: ईद मिलादुन्नबी का जुलूस में अकीदतमंद का दिखा उत्साह
पलामू, अगस्त 27 -- Palamu News: हरिहरगंज। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को हरिहरगंज के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जश्न का माहौल रहा। मुस्लिम धर्मावलंबियों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिवस हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया। शहर के अररुआ खुर्द, बंजारी, बेलोदर, अंसारी बिगहा, सियरभूका और कटैया समेत मुस्लिम बहुल इलाकों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। विभिन्न मार्गों से गुजरता हुआ जुलूस बंजारी स्थित खलीले मिल्लत के मजार पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। जुलूस को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। विभिन्न कमेटियों की ओर से रास्ते में जगह-जगह स्टॉल लगाए गए थे, जहां जुलूस में शामिल लोगों के लिए मिठाई, पानी और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। यह भी पढ़ें- Etah News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में नात-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.