पलामू, अगस्त 25 -- Palamu News: मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को लेकर पलामू जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई है। पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। जिले के विभिन्न मुस्लिम बहुल मोहल्लों, गांवों और टोलों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मेदिनीनगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी के आयोजन को लेकर मार्ग और व्यवस्था तय कर ली गई है। मेदिनीनगर के पहाड़ी मोहल्ला स्थित मदरसा गौसिया रिजविया और मदरसा मरकजी दारुल उलूम से सुबह आठ बजे के बाद जुलूस निकलेगा। जुलूस विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख मार्गों से होते हुए छहमुहान पहुंचेगा। तकरीर के बाद जुलूस निर्धारित मार्ग से वापस लौटकर कुरानखानी और दुआख्वानी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजकों ने प्रशासन की गाइडलाइन के अनुरूप जुलूस निकालने की बात कही है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News:...