पलामू, अक्टूबर 21 -- Palamu News: मेदिनीनगर। इंस्पायर अवार्ड मानक के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पलामू ने झारखंड में प्रथम और अखिल भारतीय स्तर पर 20वां स्थान हासिल किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार ने विज्ञान शिक्षकों, विद्यार्थियों और प्रधानाध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने इसे विज्ञान में नवाचार के प्रति बढ़ती रुचि का परिणाम बताया। सहायक जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पलामू लगातार सातवीं बार राज्य में प्रथम रहा है। जिले से रिकॉर्ड 5302 नामांकन हुए, जो झारखंड के कुल 43,848 नामांकनों का 12 प्रतिशत से अधिक है। योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को मॉडल विकसित करने के लिए डीबीटी से 10,000 रुपये दिए जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...