पलामू, नवम्बर 6 -- Palamu News: पाटन। पलामू जिले में पाटन प्रखंड की 22 पंचायतों में आवास योजना के लाभुकों से 200 रुपये वसूली के आरोप में बिहार के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि पूर्ण आवासों पर प्रतीक चिह्न (लोगो) लगाने और आवास एप पर अपलोड करने के नाम पर राशि मांगी जा रही थी। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान बिहार के रोहतास जिले के करघट थाना के उग्रसेनपुर निवासी शिव मुनि पांडेय के रूप में हुई है। बीडीओ आशीष कुमार ने बताया कि उपविकास आयुक्त के पत्रांक के अनुसार लोगो लगाने के लिए मुखिया और पंचायत सेवक को प्रतीक चिह्न उपलब्ध कराकर राशि का दावा प्रस्तुत करना था। पत्र में छेड़छाड़ की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। किशुनपुर पिकेट प्रभारी एसआई चंद्रशेखर यादव ने बताया कि जंघासी पंचायत के बनासो गांव से व्यक्ति को हिरासत में लिया...