Palamu News: आरोपी को बचाने का आरोप साबित हो जाए तो ले लेंगे राजनीति से संन्यास : आलोक चौरसिया
पलामू, सितम्बर 22 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। चैनपुर थाना क्षेत्र के पथरा क्षेत्र में बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर मेदिनीनगर कचहरी परिसर में चल रहे बेमियादी धरना-प्रदर्शन के बीच डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया ने मंगलवार को कहा घटना के दिन से ही वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अपने ऊपर किसी आरोपी को बचाने के प्रयास के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आरोप साबित हो जाएगा तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने भी प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों का पता लगाने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है और ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.