पलामू, अक्टूबर 8 -- Palamu News: आम हरी सब्जियां 50 और सेम-गोभी 100 के पार, किचन का बिगड़ा जायका मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के मुख्य बाजार में हरी सब्जियों की आवक कम होते ही कीमतों में तेजी आ गई है। बुधवार को अधिकांश सब्जियों के दाम 50 रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर पहुंच गए। सेम, फूलगोभी, देहाती खेखसा, ग्वार फली और शिमला मिर्च 100 रुपये किलो तक बिके। हरी मिर्च 120 रुपये किलो पहुंच गई। सब्जियों की बढ़ती कीमत से आम परिवारों के रसोई का बजट प्रभावित होने लगा है। मेदिनीनगर मुख्य बाजार में सिक्की मेराल, नीलांबर-पीतांबरपुर, सतबरवा, चैनपुर आदि से सब्जियां आती है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: हरी सब्जियों के दाम आसमान पर 60 रुपये प्रति किलो से कम नहीं मिल रही सब्जीसब्जियों की कीमतों में वृद्धि सब्जी विक्रेता शंभू मेहत...