Palamu News: आम सहयोग से बच्चों को मिला मौसमी फल
पलामू, जुलाई 23 -- Palamu News: मेदिनीनगर। मिशन समृद्धि संस्था से संचालित समृद्धि की पाठशाला में बच्चों को नैतिक शिक्षा के साथ साथ उसके अच्छे स्वास्थ्य का भी ख्याल रखने की कोशिश की जा रही है। संस्था की अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने कहा कि मौसमी फल, चना, गुड़ आदि बच्चों को मिलता रहे इसके लिए मेदिनीनगर के नागरिकों के नागरिकों को साथ मिल रहा है। आरती श्रीवास्तव, अनिता श्रीवास्तव एवं अन्य लोगों वर्तमान में सहयोग कर बच्चों को आगे बढ़ने में मदद की जिसके लिए संस्था ने आभार प्रकट किया। शीला श्रीवास्ताव ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं उन्हें भी अच्छी पढ़ाई अच्छे भोजन का अधिकार है। इसके लिए मिशन समृद्धि संस्था हमेशा अग्रसर रहने के लिए संकल्पित है। संस्था की सदस्य अहिल्या गिरि, बैजन्ती गुप्ता, आशा शर्मा, वीणा गुप्ता, रंजीता आदि लगातार काम कर रही हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.