Palamu News: आभा कार्ड बनवाने की अपील की
पलामू, सितम्बर 3 -- Palamu News: मेदिनीनगर। चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चमन ने अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को ईलाज के लिए अस्पताल आने से पहले ही आभा कार्ड बनवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 14 अंकों का आभा कार्ड बनवा लेने से अस्पताल में पंजीकरण समेत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी। डॉ. चमन ने बताया कि आभा कार्ड बन जाने से यह सभी प्रकार के हेल्थ रिकॉर्ड को लंबे समय तक सुरक्षित रखता है। इससे ई प्रिस्क्रिप्शन की सुविधा मिलती है । मरीज को पुराने हेल्थ रिकॉर्ड को लेकर अस्पताल लेकर आने की आवश्यकता नहीं होती है। इसके माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड को लंबे समय तक डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने और जरूरत के समय स्वास्थ्य सेवाओं में इस्तेमाल करने में सुविधा मिलती है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.