Palamu News: आदेश के अगले दिन ही बेअसर दिखा ड्रेस कोड, बिना एप्रन ड्यूटी करते रहे डॉक्टर
पलामू, सितम्बर 3 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के लिए ड्यूटी के दौरान एप्रेन पहनना अनिवार्य किए जाने के आदेश का अगले ही दिन अनुपालन कमजोर नजर आया। गुरुवार को अस्पताल की इमरजेंसी और कई ओपीडी में ऑन ड्यूटी डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्यकर्मी बिना एप्रेन पहने काम करते मिले। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, ड्यूटी के दौरान निर्धारित एप्रेन और ड्रेस पहनने का उद्देश्य मरीजों और उनके परिजनों को चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा अन्य कर्मचारियों की आसानी से पहचान कराने के साथ अस्पताल में अनुशासन बनाए रखना है। बिना निर्धारित ड्रेस के कर्मियों के ड्यूटी करने से मरीजों और उनके परिजनों को संबंधित डॉक्टर या कर्मचारी की पहचान करने में परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.