Palamu News: आटो से गिरकर युवती घायल
पलामू, सितम्बर 22 -- Palamu News: हुसैनाबाद। थाना क्षेत्र के जपला-नबीनगर मुख्य सड़क पर दरूवा मोड़ के पास ऑटो से गिरने से 18 वर्षीय युवती घायल हो गई। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने उसका उपचार किया। दरूवा गांव निवासी युवती अपने परिजनों के साथ ऑटो से जा रही थी। इसी दौरान दरूवा मोड़ के पास अचानक उसे चक्कर आ गया। चक्कर आने के कारण वह ऑटो से नीचे गिर गई, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवती का इलाज किया। बताया गया कि घटना में उसे चोटें आई हैं। उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.