पलामू, अक्टूबर 31 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में आज होने वाली झारखंड पात्रता परीक्षा (2026) की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। झारखंड अधिविद्य परिषद् द्वारा आयोजित होने वाली जेटेट परीक्षा में जिला में 47 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल 30,422 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगें। प्रथम पाली में आयोजित कक्षा छह से आठवीं तक के लिए आयोजित परीक्षा में 19,281 और द्वितीय पाली में आयोजित होने वाली कक्षा एक से पांचवीं तक जेटेट परीक्षा में 11,141 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगें। जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि परीक्षा से संबंधित सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जिले में 47 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जिले में आज 27 केंद्रों पर 14,762 अभ्यर्थी देंगे जेटेट की परीक्षा, नौ...