पलामू, जुलाई 22 -- Palamu News: हरिहरगंज।‌ पलामू जिले के हरिहरगंज में गुरुवार से ऑटो और टोटो चालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। चालकों ने नगर पंचायत क्षेत्र में टैक्स वसूली कम करने, टेंपू स्टैंड में शौचालय, पेयजल एवं अन्य सुविधाएं देने की मांग को लेकर ऑटो, टोटो का परिचालन बंद करने का निर्णय लिया है। टेंपू चालक राजू सिंह ने बताया कि नगर पंचायत विभाग की मनमानी के कारण ऑटो चालक परेशान है, टैक्स वसूली किया जा रहा है लेकिन कोई भी सुविधा नही मिल रहा है। जब-तक सभी मांगों पर नगर पंचायत विभाग गंभीरता से विचार नही करती है तब तक हड़ताल जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...