पलामू, अगस्त 23 -- Palamu News: मेदिनीनगर। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के मेदिनीनगर और छतरपुर डिवीजन के अंतर्गत बिजली आपूर्ति को सुगम बनाने के लिए तुकबेरा 33 केवी फीडर में पुराने और जर्जर पोल तार को बदलने का कार्य किया जाना है। इसके कारण सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 9 बजे तक दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगा। इस दौरान मेदिनीनगर डिवीजन अंतर्गत नावाबाजार और छतरपुर डिवीजन के अंतर्गत छतरपुर सब डिवीजन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगा। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता विकास कुमार ने बताया कि तूकबेरा 33 केवी फीडर में पुराने पोल तार को बदला जाना है ताकि बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुगम हो सके। इसके कारण सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 9 बजे तक दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगा। बिज...