Palamu News: आजाद समाज पार्टी का गांव चौपाल आज
पलामू, अगस्त 31 -- Palamu News: मेदिनीनगर। आजाद समाज पार्टी की ओर से डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र का गांव चौपाल एवं कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को सदर प्रखंड के मटपुरही गांव में आयोजित होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सिंह चेरों ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर तैयारी की गई है। पार्टी नेता त्रिपुरारी सिंह ने सदर प्रखंड की सभी पंचायतों के लोगों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि गांव की चौपाल के माध्यम से पंचायत चुनाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर अभियान को पंचायत स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.