पलामू, जुलाई 16 -- Palamu News: मेदिनीनगर। रामगढ़ प्रखंड के मायापुर-छितरा के ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी सेविका निर्मला देवी के विरूद्ध उपायक्त से शिकायत की है। उपायुक्त को दिए आवेदन में कहा गया है कि आंगनबाड़ी सेविका मेदिनीनगर सिटी के कांदू मुहल्ला में रहती हैं। इस कारण आंगनबाड़ी केंद्र का नियमित संचालन नहीं हो रहा है। महीने में एक-दो बार ही सेविका आंगनबाड़ी केंद्र आती है। पोषक क्षेत्र के छोटे बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र से दूर हो गए हैं और सरकारी लाभ बच्चे समेत गर्भवती, धातृ महिलाओं को नहीं मिल पा रहा है। सेविका जब केंद्र आती है तो आसपास के बच्चों को बुलाकर ले जाती हैं और खानापूर्ति कर वापस मेदिनीगर लौट जाती है। ग्रामीणों ने सेविका को चयन मुक्त करते हुए उनके स्थान पर स्थानीय महिला को सेविका के रूप में चयनित करने का अनुरोध किया है। ग्रामीणों ने आव...