Palamu News: आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित सूचनाएं मांगी
पलामू, जुलाई 7 -- Palamu News: विश्रामपुर। पलामू जिले के विश्रामपुर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली और योजनाओं को लेकर सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, 2005 के तहत जन सूचना पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना कार्यालय विश्रामपुर को आवेदन देकर 10 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। आवेदन में प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की अद्यतन सूची, सेविका एवं सहायिका के नाम, उनके चयन की प्रक्रिया और चयन समिति के सदस्यों का विवरण मांगा गया है। इसके अलावा वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में प्रत्येक केंद्र को उपलब्ध कराए गए पूरक पोषण आहार (टीएचआर/हॉट कुक्ड मील) की मात्रा, आपूर्ति तिथि तथा वितरण रजिस्टर की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.