Palamu News: अस्पताल में इलाज कराने की अपील
पलामू, अगस्त 26 -- Palamu News: पाटन। वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या पाटन के विभिन्न क्षेत्रों के निजी क्लीनिकों में बढ़ी है। टाइफाइड और मलेरिया की जांच कर मरीजों को पॉजिटिव बताकर भी इलाज कराया जा रहा है। हालांकि कुछ मरीजों का मेदिनीनगर में दोबारा जांच कराने पर रिपोर्ट निगेटिव मिल रही है। इससे मरीजों को अनावश्यक दवाएं दिए जाने की शिकायत है। पाटन के प्रभारी सीएचसी डॉ. श्रवण कुमार मेहता ने कहा कि ऐसे केंद्र संचालित होने की शिकायत मिली है। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में इलाज और जांच कराने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.