Palamu News: अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त
पलामू, जुलाई 17 -- Palamu News: मेदिनीनगर। चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकया गांव के समीप से गुरुवार की रात में पुलिस ने अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। ट्रैक्टर को जब्त कर चैनपुर थाना परिसर में लगा दिया गया है। मामले की सूचना जिला खनन विभाग को दे दी गई है। चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि गुरुवार देर रात में एसडीपीओ ने रामपुर गांव में एक मामले की जांच के सिलसिले में गए थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर पर अवैध रूप से बालू का परिवहन होते देखा गया। पुलिस वाहन को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार इसके बाद वाहन को जब्त कर चैनपुर थाना लाया गया। ट्रैक्टर पर पंजीकरण संख्या अंकित नहीं होने के कारण उसकी पहचान इंजन व चेसिस नंबर से की जा रही है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.