Palamu News: अवैध बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर जब्त
पलामू, नवम्बर 4 -- Palamu News: विश्रामपुर/नीलांबर-पीतांबरपुर, हिटी। पलामू जिले में अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय ने लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध बालू परिवहन करते दो ट्रैक्टरों को पकड़ा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साथ ही जिला खनन पदाधिकारी को पत्र लिखकर आवश्यक कारवाई करने का अनुरोध किया है। लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि दोनों ट्रैक्टरों के विरुद्ध चालान करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ विश्रामपुर अंचलाधिकारी राकेश तिवारी ने लगातार दूसरे दिन छापेमारी अभियान चलाते हुए मंगलवार की देर रात कधवन गांव के समीप अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया। सभी ट्रैक्टरों को रेहला पुलिस के हवाले कर दिया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.