पलामू, सितम्बर 27 -- Palamu News: हरिहरगंज‌। पलामू जिले के हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कौवाखोह स्थित बिरसा कृषक पाठशाला नाथा फॉर्म में अवैध तरीके से शीशम पेड़ काटने को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने फॉर्म का संचालन कर रही खिस्टीज एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड के पदाधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ बिना अनुमति के 20 शीशम पेड़ काटने की शिकायत की है। ग्रामीण मंटू कुशवाहा ने बताया कि मामले की जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी को फोन के माध्यम से दिया गया है।‌ मौके पर मौजूद कर्मीयों ने इस संबंध में पूछे जाने पर कोई जानकारी नहीं दी। ग्रामीण रामवृक्ष मस्ताना, पूर्व प्रमुख अखिलेश मेहता, सेवानिवृत्त शिक्षक मृत्युंजय सिंह, संजय जयसवाल, शिक्षक राजाराम मेहता, कृष्ण कुमार साहू, धीरज कुमार, बिट्टू कुमार, ललन मेहता, कृपाल मेहता, सरज...