Palamu News: अवैध छरी लदे ट्रैक्टर को सीओ ने किया जब्त
पलामू, जुलाई 24 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हरभोंगा गांव से शुक्रवार दोपहर चैनपुर सीओ सत्यम कुमार ने अवैध रूप से छरी का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त करते हुए चैनपुर थाना परिसर में लगा दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी और जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) को प्रतिवेदन भेजा गया है। सीओ ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक ट्रैक्टर पर छरी लदी हुई दिखाई दी। वाहन को रोककर चालक से खनिज परिवहन से संबंधित वैध चालान की मांग की गई, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर के इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर वैधता की जांच कराई जा रही है। ट्रैक्टर पर अंकित पंजीकरण संख्या भी संदिग्ध प्रतीत हो रही है। वाहन प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.