Palamu News: अर्नब साइक्लोन के कारण आज स्कूल रहेंगें बंद
पलामू, अक्टूबर 28 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से झारखंड में अर्नब साइक्लोन के प्रभाव को देखते हुए पलामू जिले के लिए 29 अक्तूबर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताई है। इसे देखते हुए उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को जिले के सभी कोटि के विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। आपदा प्रबंधन अधिनियम, में निहित प्रावधानों के तहत जोखिम न्यूनीकरण के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। पलामू जिले में संचालित केजी से 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय 29 अक्तूबर को पूर्णतः बंद रहेंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- समंदर किनारे गरजा अर्नब चक्रवात, किन राज्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.